Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 21 Dec 2021 5:41 pm IST


सीमाओं पर लगाए जाएंगे हाईटेक कैमरे


हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव जिले की सीमाओं पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर अब पुलिस की तीसरी आंख नजर रखेगी। 13 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए जाएंगे। यहां हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे वाहनों का नंबर भी कैद करने में सक्षम होंगे। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संचालित करने के लिए कैमरे लगाने के सुझाव दिए हैं। जिला पुलिस इस बार भी जिले की सीमाओं चोरगलिया, लालकुआं, टांडा जंगल, गड़प्पू बैरियर, कालाढूंगी तिराहा सहित 13 स्थानों पर चेक पोस्ट बना रही है। सीओ शांतनु पाराशर ने बताया कि पुलिस चेक पोस्टों पर हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे। हाईटेक कैमरे लगाने का फायदा यह रहेगा कि यदि कोई गाड़ी पैसा लेते हुए पकड़ी जाएगी तो उसकी लोकेशन पुलिस को पता चल जाएगा। यह भी जानकारी मिल जाएगी कि गाड़ी किस चेकपोस्ट को पार करते हुए आई है। इससे आब्जर्वर को भी रिपोर्ट देना आसान होगा।