Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 6 Sep 2021 7:00 am IST

खेल

Tokyo Paralympics: मनोज सरकार को 11 लाख देगा ग्राफिक एरा


Tokyo Paralympics 2020 टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्रपुर के मनोज सरकार को ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप ने 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है। मनोज ने जापान के डाइसुके फुजिहारा को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले ग्राफिक एरा ने टोक्यो ओलिंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भारतीय महिला हाकी टीम की खिलाड़ी उत्तराखंड की वंदना कटारिया को भी 11 लाख रुपये देकर सम्मानित किया था।