Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 25 Sep 2022 6:30 pm IST

मनोरंजन

राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने किया खुलासा, बताया 'डैडी हॉस्पिटल में कुछ...'


कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव ने 21 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 10 अगस्त को राजू को जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया।

करीब 41 दिनों तक इलाज  के दौरान उनकी हालात में ज्यादा सुधार नहीं हो रहा था और उनका 21 सितंबर को निधन हो गया।  22 सितंबर को दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार हुआ। उनके बेटे आयुष्मान ने उन्हें मुखाग्नि दी। हाल ही में राजू की बेटी अंतरा ने एक इंटरव्यू में प्रेयर मीट के बारे में बात की जो मुंबई में आज रखी गई है।

 राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने बताया कि, मम्मी की तबीयत ठीक नहीं है। ये हमारे लिए बहुत मुश्किल समय है।

अंतरा ने आगे कहा- हम जल्द ही दिल्ली वापस आएंगे। बहुत सारी रस्में अभी करना बाकी हैं। कानपुर में पापा का घर है, तो हमे वहां भी पूजा करनी होगी। अंतरा ने आगे बताया कि, डैडी ने हॉस्पिटल में कुछ भी बात नहीं की थी।