Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 26 Nov 2021 8:00 am IST


श्रीकृष्ण हुए थे नाराज, गाय- भैंसों को बना दिया था पत्थर


प्रसिद्ध सेम मुखेम नागराजा मंदिर में हर वर्ष नवंबर माह में मेला आयोजित किया जाता है। सेम मुखेम में भगवान श्रीकृष्ण को शेषनाग के अवतार के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण सेम मुखेम में यात्रा के लिए आए थे तो उन्हें यह स्थान बेहद प्रिय लगा। उस वक्त सेम मुखेम के राजा गंगू रमोला से उन्होंने जगह मांगी तो गंगू रमोला ने जगह देने से इंकार कर दिया। जिससे क्रोधित होकर भगवान कृष्ण ने गंगू रमोला की सभी गाय भैंस को पत्थर बना दिया। उसके बाद गंगू रमोला के जगह देने के बाद भगवान श्रीकृष्ण के रुप में यहीं पर स्थापित हो गए।