Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 10 May 2023 11:44 am IST


उत्तराखंड प्री मानसून : किस जिले के हिस्से आई सर्वाधिक बारिश ?


देहरादून : पिथौरागढ़ को छोड़कर समूचे उत्तराखंड में प्री मानसून अवधि में सामान्य से अधिक वर्षा हुई। आमतौर पर मैदानी क्षेत्रों में ऊंचाई वाले जिलों की अपेक्षा कम वर्षा होती है। इस बार सामान्य की अपेक्षा ज्यादा वर्षा वाले जिलों में ऊधम सिंह नगर व हरिद्वार सबसे आगे हैं।ऊधम सिंह नगर जिले में सामान्य से 360 प्रतिशत व हरिद्वार में 197 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। दीर्घ अवधि के औसत (एलपीए) के अनुसार सर्वाधिक 168 मिमी वर्षा रुद्रप्रयाग में होती है, लेकिन इस बार सर्वाधिक 213 मिमी वर्षा देहरादून के हिस्से आई है।मौसम विभाग एक मार्च से 30 जून की अवधि को प्री मानसून की श्रेणी में रखता है। नौ मई तक बीते प्री मानसून अवधि में उत्तराखंड में सामान्य से 58 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। पिथौरागढ़ अकेला जिला है जहां सामान्य से (पांच प्रतिशत) कम वर्षा हुई है। भौगोलिक संरचना व मौसमी परिस्थितियां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ज्यादा वर्षा कराने के अनुकूल होती हैं।

उत्तराखंड में जिलेवार प्री मानसून वर्षा (मिमी में)

अल्मोड़ा 92.5      173.5
बागेश्वर 92.5        171.6
चमोली 139.2       160.5
चंपावत 65.4         151.2
देहरादून 113.7      213.4
पौड़ी 58.6             96.8
टिहरी 102.1         206.9
हरिद्वार 55.2        163.8
नैनीताल 102.3      211.1
पिथौरागढ़ 155.3   147.9
रुद्रप्रयाग 168.0     193.7
यूएसनगर 31.0     142.6
उत्तरकाशी 141.1    232.0

उत्तराखंड 111.1      175.3

(नोट: वर्षा के आंकड़े एक मार्च से नौ मई तक)