Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 25 Jun 2022 2:46 pm IST


वन्य जीव प्रभाग ने हटाए पैदल मार्ग पर लगे टेंट


रुद्रनाथ पैदल मार्ग पर ल्वींठी खर्क लगे टेंट को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने हटा दिया है। अवैध रूप से टैंट लगाने वालों से जुर्माना भी वसूला गया है। वन विभाग की इस कार्रवाई पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की रेंजर आरती मैठाणी ने बताया कि सेंचुरी एरिया में यह टेंट बिना अनुमति के लगाये गए थे। इसलिए नियमानुसार टेंट हटाने की कार्रवाई की गई। पूर्व में जिन लोगों ने अनुमति ली है। उनके टैंट नहीं हटाये गये हैं।विभाग ने जिन लोगों के टेंट हटाये उनसे केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने पांच हजार रुपये जुर्माना भी वसूला है। भाजपा जिला महामंत्री नंवल भट्ट, प्रकाश सिंह, महेंद्र सिंह और कमल सिंह का कहना है कि रुद्रनाथ पैदल मार्ग उनके हक हकूक से जुड़ा हुआ है। कई लोगों द्वारा ल्वींठीखर्क और पुंग बुग्याल में दुकानें संचालित की जा रही हैं। वन विभाग से मार्ग पर टेंट लगाने की अनुमति मांगी गई, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों द्वारा मनमानी की जा रही है। इन लोगों ने कहा कि वह इस मामले में केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ से भेंट कर अपना पक्ष रखेंगे।