Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 5 Feb 2023 3:30 am IST

मनोरंजन

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने दिखाया नन्हीं परी का चेहरा, नेटीजन्स लुटा रहे प्यार


टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री बनर्जी और एक्टर गुरमीत चौधरी के लिए साल 2022 ढेर सारी खुशियां लेकर आया था। ये कपल बीते साल में दो बार पैरेंट्स बना। दरअसल,  देबिना ने पहली बेटी को 3 अप्रैल को जन्म दिया था और दूसरी बेटी को 11 नवंबर को जन्म दिया था। अब इस कपल नेअपनी बड़ी बेटी दिविशा का क्यूट-सा चेहरा फैंस को दिखा दिया है जिस पर नेटीजन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो क्यूट  तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने  कैप्शन लिखा, 'ये है हमारी जादुई बेटी दिविशा...गुड वाइब्स और ब्लेसिंग ऑलवेज।' पहली फोटो में दिविशा व्हाइट कलर की फ्रिल फ्रॉक पहने हुए नजर आ रही हैं, नन्हीं परी का लुक एक क्यूट फ्लोरल हेयरबैंड ने पूरा किया है। इस तस्वीर ने एक्टर्स अपनी बेटी दिविशा को किस कर रहे हैं।