Read in App


• Mon, 28 Jun 2021 3:11 pm IST


शहीद मंदीप को नम आंखों से दी अंतिम विदाई


पौड़ी-जम्मू कश्मीर में शहीद हुए पौड़ी के लाल मंदीप सिंह नेगी रविवार को अंतिम विदाई दी गई। इस मौके भारी सख्या में खास और आम लोग अपने जांबाज को अंतिम विदाई देने पहुंचे। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सीमा पर अपनी ड्यूटी निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय राइफलमैन मंदीप सिंह नेगी शहीद हो गये थे। रविवार को उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पोखड़ा ब्लाक के ग्राम सकनोली पहुंचा। गांव में शहीद राइफलमैन मंदीप सिंह नेगी के पार्थिव शरीर के पहुंचने पर सबकी आंखें नम हो गई। मंदीप की मां हेमन्ती देवी अपने बेटे को तिरंगे से लिपटा देखकर बेसुध होकर गिर पड़ी, ग्रामीणों व एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी ने उन्हें संभाला। वहीं मंदीप के पिता सत्यपाल सिंह को जहां एक और अपनी मातृभूमि के कर्ज चुकाने पर अपने बेटे की शहादत पर गर्व है, वहीं उनकी आंखों के आंसू बेटे के जाने के गम को बयां कर रहे थे। मंदीप की माता हेमन्ती देवी अपने एकमात्र सहारे का पार्थिव शरीर देखकर खुद को संभाल नहीं पा रही थी और रोते हुए मंदीप से लिपट गयी। बार- बार मंदीप को याद कर उसके बात करने का इंतजार कर रही थी।