Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 10 Nov 2022 5:14 pm IST


मिट्टी का दीया!


आओ, स्वदेशी का सम्मान करें। शान, मान, अभिमान से दीवाली मनाये।दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

मिट्टी का दीया!

मिट्टी का मैं छोटासा दीया,
उम्मीद नेह भर लाया हूं,
आस आंखों में सजाकर,
अंधियार मिटाने आया हूं।।

सपने सुनहरे संजोये मैंने,
स्नेहसिक्त शुभकामनाएं,
अपनी माटी की महक हूं,
उत्सव मनाने आया हूं।।

कोशिश हो, संगी- साथी,
स्वदेशी सम्मान, हो अपूर्वाई,
घर- घर में खुशियां खनके,
हरदिल सजे खूब रोषणाई।।

दीपोत्सव मिल-जुल मनाओ,
प्रेम-प्रीत रस-धार बहाओ,
मंगलमय हो सबका जीवन,
चहकता हो हर घर-आँगन।।

सौजन्य से : नवभारत टाइम्स